लूसिड कोलाइड्स लिमिटेड सन् 1958 से ग्वार गम एवं उसके यौगिक उत्पाद की भारतीय निर्माता कम्पनी है और विगत 58 वर्षों से ग्वार प्रसंस्करण व्यवसाय में है।
लूसिड का मुख्य व्यावसायिक कार्यालय मुम्बई में है तथा प्रसंस्करण ईकाईयाँ जोधपुर, मेघलासिया, बीकानेर, झगड़िया एवं औरंगाबाद में स्थित हैं।
लूसिड कोलाइड्स लिमिटेड की सहायक कम्पनीयाँ अमेरिका (लूसिड कोलाइड्स अमेरिका Inc), इंग्लैण्ड (लूसिड कोलाइड्स यूरोप लिमिटेड) व सयुंक्त अरब अमीरात (लूसिड कोलाइड्स मिडल ईस्ट FZE) तथा विक्रय कार्यालय नई दिल्ली व बैंगलूरू में स्थित हैं।
लूसिड कोलाइड्स लिमिटेड द्वारा ग्वार गम व इसके यौगिक उत्पादों का विनिर्माण किया जाता है जिनका उपयोग खाद्य, दवाईयाँ, न्यूट्रास्युटिकल, घर एवं व्यक्तिगत देखभाल, तेल के कुओं, खदानों, विस्फोटक, कागज, कपड़ा व अन्य उद्योगों में किया जाता है। लूसिड के उत्पाद विभिन्न उपयोग हेतु 30 से अधिक देशों में बेचे जाते हैं।
लूसिड कोलाइड्स लिमिटेड ने अपनी कार्यविधी में पर्यावरण, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सामाजिक कार्य पर वर्ल्ड बैंक के दिशा-निर्देशों को अपनाया है तथा प्रसंस्करण ईकाईयाँ उत्पाद गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के अर्न्तराष्ट्रीय मानकों जैसे एकीकृत प्रबंधन प्रणाली (ISO 9001,ISO 14001,OHSAS 18001), FSSC 22000, SA 8000, SEDEX SMETA 4 Pillar के अर्न्तगत प्रमाणित हैं।
लूसिड यह समझती है कि ग्वार कृषक हमारी आपूर्ति श्रंखला का अति महत्वपूर्ण हिस्सा है जो अपनी मेहनत से उद्योग को कच्चा माल उपलब्घ कराता है, उसकी सहायता करना हमारा प्रथम दायित्व है। ग्वार की उन्नत कृषि विधियों से संबंधित जानकारी कृषक को प्रदान करने हेतु लूसिड सदैव प्रयासरत रहती है तथा वहनीय एवं जैविक खेती के तरीकों के प्रति कृषकों को जागरूक करने हेतु कृषि विश्वविद्यालय एवं अन्य संस्थान के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। लूसिड द्वारा 40 एकड़ क्षेत्रफल के कृषि फार्म एवं अनुसंधान केन्द्र की स्थापना पश्चिमी राजस्थान में की गई है जहाँ ग्वार एवं शुष्क क्षेत्र की अन्य फसलों पर अनुसंधान किया जाता है एवं कृषकों हेतु बूंद-बूंद/टपकन सिंचाई, सौर उर्जा व अन्य विषयों पर प्रशिक्षण/प्रदर्शन का आयोजन भी किया जाता है।
लूसिड कोलाइड्स लिमिटेड
अमित कुमार पुरोहित
सहायक महाप्रबंधक (कृषि अनुसंधान )
बी 5/7 मरूधर औद्योगिक क्षेत्र,
बासनी प्रथम चरण, जोधपुर 342 005
फोन नं. 0291-2721403
ईमेलः apurohit@lucidgroup.com
