परिचय
लूसिड कोलाइड्स लिमिटेड प्रतिबध्द हैं :
अपनी सभी गतिविधियों को सहिश्रुता से , मानवीय ढंग से और सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों के मानको का प्रतिबद्धता के साथ संचालित करना |
आसपास के समुदायों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण की सुरक्षा के साथ दायित्व का निर्वहन, अपनी सभी गतिविधियों को एक सुरक्षा दायरे में संचालित करना और अपने सभी कर्मचारियों, साथियों और संपत्ति की सुरक्षा को सुनिश्चित करना |
सामाजिक रूप से जिम्मेदार और एक अच्छा कॉर्पोरेट नागरिक बनना, अपने सभी कर्मचारियों, स्टेक होल्डर्स और आसपास के समुदायों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए योगदान देना |
स्थाई कृषि अभ्यासों को प्रोत्साहित करना और उन्हें लागू करना |
अपने सभी स्टेक होल्डर्स और समुदायों को शिक्षित व उनमें समझ विकसित करना, जिससे वे नम्रता से सामाजिक सुव्यवहारों को संचालित कर सकें |
अपने वेंडरो, आपूर्तिकर्ताओं और ठेकेदारों के लिए आवश्यक उनके न्यूनतम मानकों के अनुसार लूसिड दायित्व और सुव्यवहार संरचना को लागू करना |
उद्द्देश्य
अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए लूसिड अपने सभी वेंडरों के साथ समन्वय की भावना रखता है, एक ऐसा व्यापार बनाने के लिए जो सतत व टिकाऊ हो , सभी स्टेक होल्डर्स के लिए लाभप्रद हो, तथा नम्रता के मजबूत मूल्यों पर आधारित हो और यह सुनिश्चित करना की अपने सभी उत्पाद और सेवाएं ग्राहकों की उम्मीद से भी आगे है |
लूसिड के लिए एक वेंडर के रूप में, हम आपके संगठन और आपकी गतिविधियों में लूसिड जिम्मेदार और सुअभ्यास चार्टर को समझने और लागू करने के लिए आपसे सक्रीय समन्वय की आशा रखते है |
प्रत्येक वेन्डर को जिम्मेदारी, एकाग्रता और ईमानदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है, और इस संरचना को अनुपालन में लाने और इसमें समाहित सिद्धांतों, नीतियों और निर्देशों को अपने न्यूनतम मानकों के रूप में जोश के साथ लागू करना चाहिए |
लागू कानूनों / नियामकों / शासकीय आदेशों का अनुपालन : वेंडरों को अपनी सभी गतिविधियां लागू नियमों, कानूनों और सरकारी आदेश के अनुसार ही पालन करना आवश्यक है |
मानवाधिकारों का सम्मान : वेंडरों के लिए यह आवश्यक है की :
वे व्यक्तिगत प्रतिष्ठा, निजता और प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों का सम्मान करें ;
उनकी इच्छा के विरुद्ध कोई भी कार्य करने से इंकार करें
वे इशारों, भाषा और शारीरिक संपर्क जैसे व्यवहार को सहन न करें | यह लैंगिक, धमकी, अपमानजनक, बलपूर्वक अथवा शोषक हो सकता है |
बालश्रम अथवा दबाव के साथ काम कराना
वेंडरों की ओऱ से यह आवश्यक है कि वे बालश्रम में शामिल न हों अथवा न ही इसका समर्थन करें और स्थानीय बालश्रम कानूनों के पालन के साथ ही कार्य करें जो कार्य करने की न्यूनतम आयु सीमा अथवा स्थानीय श्रम कानूनों के अनुसार वैद्य हो |
आवश्यक है कि वेंडर किसी 18 साल से कम आयु के जवान कर्मचारी को ऐसे कार्य में न लगाएं जो खतरनाक और उसकी सुरक्षा अथवा स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है |
वेंडरों के लिए यह आवश्यक है कि वे दबावयुक्त श्रम, बंधुआ मजदूरी, अनुबंधित श्रम अथवा अनैच्छिक श्रम को निषेध रखें | सभी कार्य जिनमें कार्य के अतिरिक्त घंटे, कामगार छुट्टी लेने के लिए स्वतंत्र हों अथवा कारण योग्य नोटिस के साथ अपने कार्य को छोड़ सके | वेंडरों को जनादेश कि आवश्यकता नहीं होती है, कि कामगार सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र, पासपोर्ट अथवा कार्य अनुमति पत्र को रोजगार की एक शर्त के रूप में सुपुर्द करे |
सहयोग और सामूहिक सौदेबाजी की स्वतंत्रता: वेंडरों को कर्मचारियों के अधिकारों जैसे स्वतंत्र रूप से सहयोग करना, संगठित होना और सामूहिक रूप से सौदेबाजी करने को मान्यता व सम्मान करना चाहिए | ऐसी स्थिति में जहाँ संघ बनाने का स्वतंत्रता का अधिकार और सामूहिक सौदेबाजी कानून के अन्तर्गत प्रतिबंधित हों, वेंडरों को कामगारों को स्वतंत्र रूप से अपना नेतृत्व चुनने की अनुमति देनी चाहिए |
गैर पक्षपात
यह आवश्यक है कि वेंडर किसी भी स्तर पर पक्षपात के किसी भी रूप को हायरिंग और रोजगार अभ्यासों में लागू न करें, इसमें प्रशिक्षण, पदोन्नति, कार्य भूमि पर रिवार्ड्स, रंग, धर्म, लिंग, लैंगिक प्रधानता, उम्र, शारीरिक योग्यता, स्वस्थ्य स्थिति, राजनितिक मत, राष्ट्रीयता, सामाजिक और नस्लीय मूल्य, संघीय सदस्यता अथवा वैवाहिक स्थिति शामिल हैं |
मजदूरी, लाभ, उचित श्रम अभ्यास
वेंडरों को प्रत्येक मजदूर को कानून और नियमों के अनुसार लागू न्यूनतम मजदूरी अदा करनी चाहिए और सभी वैध लाभ कामगार को उपलब्ध कराने चाहिए | सभी रोजगार स्थितियां, मुआवजा, कार्य के घंटे, छुट्टी का समय, छुट्टी की अवधि और अवकाश निश्चित रूप से लागू नियमों और कानूनों के अनुसार करना चाहिए, खासतौर पर आवश्यक औधोगिक मानक |
रिश्वतखोरी और भ्रष्ट व्यापार आचरण
वेंडर न तो स्वयं और न ही किसी और व्यक्ति अथवा संस्था के द्वारा कोई पेशकश, वादा अथवा कंपनी के किसी भी कर्मचारी को कुछ देना अथवा किसी तीसरे व्यक्ति कोई सामग्री अथवा अन्य लाभ प्रदान करेगे, जो वैध रूप से इसके पात्र नहीं हैं, बदले में किसी भी प्रकार का कोई भी लाभ प्राप्त करने के क्रम में, जो भी कंपनी के साथ संबंधित कोर्स के क्रम में हो |
वेंडर किसी भी अस्पष्ट अनुबंध अथवा समझ में प्रवेश नहीं करेंगे | चाहे यह औपचारिक अथवा अनौपचारिक रूप से मूल्यों, विशिष्टीकरण , प्रमाणीकरण अथवा अन्य मामले के संबंध में हों, जो स्वास्थ्यप्रद प्रतियोगी माहौल को निषेध करता हो अथवा कंपनी के साथ कार्य में व्यवसायी समूह से परिचित कराता हो |
वेंडर संबंधित स्थान पर लागू नियमों के अनुसार कोई भी अपराध करने का प्रयास नहीं करेगे, इसी क्रम में वेंडर नियमों का इस्तेमाल अनुपयुक्त ढंग से, किसी प्रतियोगिता के उद्देश्य अथवा व्यक्तिगत प्राप्ति के लिए, अथवा किसी और पर यह थोपने के लिए, लूसिड द्वारा प्रदान की गई जानकारी अथवा दस्तावेज जो व्यापार के रूप में, तकनीकी प्रस्तावों और व्यापारिक विवरण, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रसारित होने वाली जानकारी भी शामिल हैं, के लिए नहीं करेगे |
रूचि का प्रकटीकरण
यदि किसी वेंडर का संबंध (अभिभावक, बच्चों भाई बहनों ) लूसिड के किसी कर्मचारी से हैं जो एक प्रभावपूर्ण स्थान पर है अथवा वेंडरों को प्रदान किये जाने वाले ठेके अथवा व्यापार के संबंध में निर्णय लेने में भागीदारी रखता है तो यह जानकारी वेंडर को लिखित रूप से लूसिड को प्रदान करनी होगी |
पर्यावरणीय प्रबंध
वेंडरों को कार्य के लिए सुरक्षित माहौल प्रदान करने की आवश्यकता है जो दुर्घटना से बचाव की सुरक्षा का समर्थन करता हो और स्वस्थ्य जोखिमों को कम करता हो | यह आवश्यक है कि वेंडर स्वस्थ्य व सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों व कानूनों का ठीक ढंग से पालन करे | उपयुक्त सुरक्षा और स्वस्थ्य जानकारी, प्रशिक्षण और उपकरण के बारे में सभी जानकारी वेंडरों द्वारा अपने कामगारों को प्रदान करनी चाहिए |
स्थायी आचरण
कृषि संबंधी सामग्री से जुड़े विक्रेताओं से स्थायी कृषि आचरण को अपनाने और प्राकृतिक संसाधनों का मितव्ययी स्तेमाल व पर्यावरण कि सुरक्षा कि उम्मीद की जाती है |
आचरण और सामाजिक शिक्षा
वेंडरो को अपने कर्मचारी और स्टेक होल्डर्स को शिक्षित और जागरूक करना चाहिए की वे हानिकारक सामाजिक आचरण में शामिल न हों , ये आचरण है :
- बाल विवाह और बच्चों के साथ गाली-गलौच
- धर्म, जाति, लिंग, नस्ल, यौन अभिविन्यास आदि के आधार पर भेदभावपूर्ण व्यव्हार
- यौन उत्पीड़न या यौन दुर्व्यवहार
- सकारात्मक सामाजिक व्यवहारों के लिये प्रोत्साहित करना जैसे :
- शिक्षा का महत्व, खासतौर पर बालिका शिक्षा
- महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनका प्रस्तुतीकरण
- दूसरे लोगों का सम्मान करना और धार्मिक व जातीय सहिष्णुता
- अपने देश पर गर्व करना
- देश को बहुजातीय, बहुधार्मिक, बहुभाषी और बहुसंस्कृति युक्त बनाए रखना
- कार्यों को सही ढंग से और प्रभावी रूप से करने में गर्व महसूस करना
- अच्छी स्वस्थ प्रथाओं
- स्वछता का महत्व
इस मामले में साथ काम करने के लिये हम आपसे समन्वय की आशा रखते हैं l यदि आपको लूसिड के दायित्व और सुव्यवहार संरचना को समझने के लिए किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता महसूस होती है, तो कृपया हमसे निम्न पते पर सम्पर्क करें :
लूसिड कोलाइड्स लिमिटेड
401 ए , नवभारत एस्टेट, जकारिया बंदर रोड, शिवरी पश्चिम,
मुम्बई 400015 , भारत
टेलीफोन : +91 -22 -24158059
फैक्स : +91 -22 - 24158074
ईमेल : admin@lucidgroup.com
